कैलिफोर्निया. अमेरिका के एरिजोना में स्थित ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क को बने 100 साल हो चुके हैं। दुनिया में अगर किन्हीं पहाड़ों की सबसे ज्यादा फोटो खींची गई हैं तो वह ग्रैंड कैनयन की पहाड़ियां ही हैं। कोलोराडो नदी इसके बीच से गहरी खाई बनाते हुए गुजरती है। लेकिन बीते कुछ सालों से यहां विकास कार्य हो रहे हैं जिससे यह धरोहर नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में इसे बचाने का संदेश देने के इरादे से एडवेंचर फिल्ममेकर, फोटोग्राफर और राइटर पीट मैकब्रिज और उनके दोस्त केविन फेदार्को इन पहाड़ियों पर चढ़ते हुए 1200 किमी का सफर पूरा कर रहे हैं।
कोलोरोडो सूख रही है
मैकब्रिज 75 देश घूम चुके हैं और 20 सालों में वह कई प्रोजेक्ट चला चुके हैं। वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के साथ अंटार्कटिका पर फिल्म बना चुके हैं। वह कहते हैं कि इसके बीच से गुजरने वाली कोलोराडो नदी 60 लाख साल तक समुद्र जैसी लबालब थी, 20 साल पहले यह रुक चुकी है।
मैकब्रिज के मुताबिक- मैं महसूस करता हूं ग्रैंड कैनयन पूरी धरती पर सबसे संरक्षित स्थानों में से एक है। मुझे नहीं लगता कि मेरी तस्वीरों से उसके संरक्षण पर ज्यादा फर्क पड़ेगा।
तलहटी की चट्टानें करीब 2 अरब साल पुरानी
ग्रैंड कैनयन करीब 60 लाख साल पुराना है लेकिन कैनयन की तलहटी की चट्टानें करीब 2 अरब साल पुरानी हैं। यह दुनिया के सात प्राकृतिक आश्चर्यों में से एक है और यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल है।
अमेरिकी सरकार ने 1893 में इसको संरक्षित करने का जिम्मा लिया था। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) ने ग्रैंड कैनयन को नेशनल पार्क घोषित करने का प्रतिरोध किया तो तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने 1908 में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया। 26 फरवरी 1919 को इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया। रूजवेल्ट ने कहा था, "ग्रैंड कैनयन के रूप में एरिजोना के पास एक ऐसा प्राकृतिक अजूबा है जो दुनिया में कहीं नहीं है।"
रूजवेल्ट ने यह भी कहा था, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक्त में यहां किसी तरह की न तो कोई इमारत, न कॉटेज और न ही कोई होटल बनाई जाएगी। मीलों तक फैला सन्नाटा और एक तरह का अकेलापन ही यहां की खूबसूरती है। इसे ऐसा ही रहने दीजिए। आप इसमें इजाफा नहीं कर सकते।"
कैनयन पर खतरा
मैकब्रिज के मुताबिक- जब मैंने लोगों से सुना कि यहां कि विकास के काम हो रहे हैं, मेरे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। यहां हेलिकॉप्टर की आवाजाही बढ़ रही है। कैनयन के ऊपर ट्राम बनाया जाना भी प्रस्तावित है। बीते दो दशकों में यहां से यूरेनियम भी निकाला जा चुका है। इस बात की जांच भी की जा रही है।
मैकब्रिज कहते हैं कि यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक चंद घंटे के लिए यहां आते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं। उन्हें यह पता ही नहीं कि कैनयन प्राचीन लोगों, जानवरों के समूहों और दुर्लभ पेड़ों की जगह है। आर्थिक विकास की दौड़ में इलाके पर खतरा मंडरा रहा है।
कैनयन के कठिन हालात
ग्रैंड कैनयन में तापमान में 8 से 44 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव होता रहता है। मैकब्रिज और फेदार्को ने 2015 में कैनयन पर चढ़ना शुरू किया था। दोनों दोस्त कैमरे लिए हुए पहाड़ी रास्ते से कैनयन की चढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में गर्मी के चलते मैकब्रिज के शरीर में नमक और खनिज की कमी हो गई थी। उन्हें भर्ती होना पड़ा था।
अब मैकब्रिज और फेदार्को ने चढ़ने की नई योजना बनाई है। वे 25 किमी प्रतिदिन के हिसाब से हर ट्रिप में 300 किमी तक चल रहे हैं। दोनों को उम्मीद है कि गर्मियों के पहले पर करीब 950 किमी चल लेंगे। अक्टूबर 2016 में उन्होंने चढ़ाई बंद कर दी थी।
मैकब्रिज कहते हैं- यहां चढ़ना आसान नहीं है। पहाड़ों के बीच आपको रास्ता भी खुद ही बनाना पड़ता है। पानी भी खुद ही ढूंढना पड़ता है। आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि बस किसी पहाड़ के ऊपर टिक न जाएं। जिंदा रहने के तरीके भी खुद तलाशने होते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
美医疗船“安慰”号病患全部出院 几日后将离开纽约
中新网4月27日电 据美国中文网报道 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交...
-
Ein Firmengeflecht rund um die Swiss Immo Trust AG in Kaiseraugst war massgeblich an der Finanzierung der Scientology-Zentrale am Rande Base...
-
随着英国新冠疫情蔓延扩大,英国政府周一(3月16日)推出了新的“避险”措施,与外界希望看到的大规模防疫隔离措施仍然有相当的距离。 英国首相鲍里斯·约翰逊表示, 4月8日零时起, 色情性&肛交集合 作为中国新冠肺炎疫情中心 色情性&肛交集合 的武汉将解除“离汉(武汉市)离鄂 ...
-
对于一些新冠肺炎(COVID-19)重症病人来说,人工呼吸机是一 美国众议院通过了 色情性&肛交集合 一项总额4840亿美 色情性&肛交集合 元的援助法案 色情性&肛交集合 ,这是美国国会为应对 色情性&肛交集合 新冠病毒疫情通过的 色情性&肛交集合 第四项援助法案。 色情性&...