Thursday, February 7, 2019

कश्मीर की वादियों में एक डिग्री तापमान, बर्फबारी-बारिश के बीच मैच हुआ

फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह अनोखा अनुभव था। कश्मीर की खूबसूरत वादियां, एक डिग्री तापमान वाली ठंड और बर्फबारी के बीच फुटबॉल मैच। आईलीग के मुकाबले में रियल कश्मीर और गोकुलम केरल आमने-सामने थे। बर्फबारी के बीच रियल कश्मीर ने 1-0 से मैच जीता। मैच का एकलौता गोल 51वें मिनट में स्ट्राइकर नोहेरे क्रिजो ने किया।

रियल कश्मीर ने लीग में नौवां मैच जीता

यह रियल कश्मीर की 16 मैचों में से नौवीं जीत है। इस जीत के साथ ही वह लीग की टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके कुल 32 अंक हो गए हैं। उसने सीजन में 5 मैच ड्रॉ खेले और दो हारे हैं। रियल कश्मीर पहली बार आईलीग में खेल रही है। दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी के 14 मैच में से 29 अंक हैं। उसने 9 मैच जीते हैं। लीग में हर टीम को 20-20 लीग मैच खेलने हैं।

पहला हॉफ बर्फबारी, दूसरा बारिश के बीच खेला गया
श्रीनगर के टीआरसी मैदान पर रियल कश्मीर और गोकुलम केरल के बीच मैच शुरू होने से पहले ही हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। पहला हॉफ तो बर्फबारी के बीच ही खेला गया। दूसरा हॉफ शुरू होते ही बारिश भी होने लगी। बर्फबारी और बारिश के कारण ग्राउंड पासिंग लगातार मुश्किल हो रही थी, इसलिए खिलाड़ी ज्यादातर मौकों पर एरियल रूट यानी हवाई किक्स का ही सहारा ले रहे थे। हालांकि, इसके बाद भी खेल रुका नहीं। इस मौसम में खिलाड़ियों को खेलता देख दर्शक भी उत्साहित रहे। कोई छाता लिए, तो कोई बैनर की आड़ में रहकर मैच देखता रहा।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब वनडे वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज होने में कुछ ही महीने बचे हैं। सेकर की मानें तो उन्होंने टीम की बेहतरी के लिए इस्तीफा दिया है। सेकर 2015 में वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।

तीन साल पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े थे सेकर
सेकर ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद पद छोड़ने का फैसला किया। वे जुलाई 2016 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े थे।

लैंगर ने कहा, ‘मेरे और डेविड के बीच पिछले नौ महीने से टीम में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा चल रही है। हम इस बात से सहमत हैं कि टीम के सर्वोत्तम हितों के लिए एक अलग दिशा में जाने का यह सही समय है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं डेविड को उनके अहम योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से उस भूमिका के लिए जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को एक मुख्य समूह के तौर पर तैयार करने में मदद की है।’

मिशेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाज तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले सेकर ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बिताए समय का आनंद लिया।

उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन सत्रों से ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के कोच की मदद करने का मौका देने के लिए मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने टीम के साथ अपने समय का आनंद लिया। विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के एक अच्छे ग्रुप के साथ काम करने के लिए। समय के साथ एक नई कोचिंग भूमिका के लिए तत्पर रहूंगा।’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बताया कि ट्रॉय कोले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की होने वाली वनडे सीरीज के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।

No comments:

Post a Comment

美医疗船“安慰”号病患全部出院 几日后将离开纽约

  中新网4月27日电 据美国中文网报道 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交...