Tuesday, December 18, 2018

मोदी ने कहा- 99% वस्तुओं को 18% स्लैब में लाने की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 99% वस्तुओं को 18% जीएसटी के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है। रिपब्लिक समिट में मोदी ने ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि 28% टैक्स स्लैब में सिर्फ लग्जरी और कुछ अन्य वस्तुओं को रखा जाएगा।

जीएसटी को कारोबारियों के लिए आसान बनाया जा रहा: मोदी
मोदी ने कहा कि आम आदमी के इस्तेमाल की ज्यादातर वस्तुओं को 18% या इससे कम के टैक्स स्लैब में रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे। जीएसटी को कारोबारियों के लिए आसान बनाने की कोशिशें भी जारी हैं।

मोदी ने कहा कि देश में लंबे समय से जीएसटी की मांग की जा रही थी। मुझे खुशी है कि इसके लागू होने से व्यापार में विरोधाभास खत्म हुए हैं और टैक्स सिस्टम मजबूत हो रहा है। इससे अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ी है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि देश में पहले इसे सामान्य बात समझा जाता था। कंपनियां लोन नहीं चुकाती थीं तो उनके मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। क्योंकि, कुछ विशेष लोग उन्हें सुरक्षा देते थे।

मोदी ने कहा कि सरकार देश के हर घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए काम कर रही है। साल 2014 तक सिर्फ 55% घरों में गैस कनेक्शन थे। इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जा रहा है। अब नए भारत का निर्माण जारी है।

पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आईपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। पहले राउंड में मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी समेत 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गई। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।

No comments:

Post a Comment

美医疗船“安慰”号病患全部出院 几日后将离开纽约

  中新网4月27日电 据美国中文网报道 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交...